नकाबपोश गैंग का आतंक:हथियारों के दम पर परिजनों को बंधक बनाकर सोना-चांदी और नकदी लूट ले गए बदमाश

गुना। कैंट थाना क्षेत्र स्थित उद्गम रेसीडेंसी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर घर में धावा बोला। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर करीब 24 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी और 30 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लूट लिया।

वारदात रात 2:30 से 4 बजे के बीच हुई। घर में अधिवक्ता तंजुम खान के चाचा, चाची और छोटे भाई सहित परिवार के सदस्य मौजूद थे। बदमाश खिड़की की सरियां काटकर अंदर घुसे और मुख्य दरवाजे के बाहर तार बांधकर घरवालों को बाहर निकलने से रोक दिया।

बदमाशों ने नीचे की अलमारियों के ताले तोड़े और फिर ऊपरी मंजिल की ओर बढ़े। इसी दौरान चाची की नींद खुल गई और शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुबह जांच में पता चला कि बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल ले गए।

पूर्व में भी इलाके में संदिग्धों की रैकी की सूचना मिल चुकी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Next Post

मढ़ाई मेला प्रांगण में हुआ पौधारोपण

Sat Oct 25 , 2025
सिलवानी। अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में मढ़ाई मेले के अवसर पर प्रांगण को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर द्वारा पौधारोपण किया […]

You May Like