मक्सी रोड पर दर्दनाक हादसा: कार पलटी, महिला की मौत, तीन घायल

देवास। इंदौर से शादी सम्मेलन में शामिल होने जा रहा एक परिवार सोमवार को मक्सी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। बरखेड़ा फाटा (टोंककला के पास) पर अचानक कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। कार चालक कृष्णा मुरारी, निवासी इंदौर, ने बताया कि टायर फटने के बाद वाहन अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह बेहोश हो गए। हादसे में निर्मला पति घनश्याम, निवासी इंदौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, कृष्णा पति मांगीलाल (35 वर्ष), आर्यन पिता कृष्णा साहू (6 वर्ष) तथा आदर्श पिता कृष्णा साहू (ढाई वर्ष) घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है।

 

Next Post

गुफा मंदिर में गूंजी शहनाइयां: ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब

Mon Apr 20 , 2026
​भोपाल। राजधानी के ऐतिहासिक गुफा मंदिर प्रांगण में सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन भक्ति और उल्लास के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के कई जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर से निकली […]

You May Like