गुना में 11.35 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, नपा कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा

गुना। नगर में हाल ही में आई बाढ़ और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में 5 अगस्त को हुई पीआईसी बैठक में लगभग11.35 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। यह निर्णय सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन और सरकार की विकास नीति के अनुरूप लिया गया है।

प्रत्येक वार्ड में नाली, रैंप और अन्य छोटे कार्यों हेतु 6 लाख की स्वीकृति दी गई है, जिससे वार्ड 01 से 37 तक 2.22 करोड़ के कार्य होंगे। गड्ढों के भराव व मुरम/डस्ट के लिए 30 लाख, 22 वार्डों में सीसी रोड व नालियों के लिए 4.92 करोड़, आठ वार्डों में डामरीकरण हेतु 1.88 करोड़, और पार्क, मुक्तिधाम, पुलिया आदि कार्यों हेतु 78 लाख स्वीकृत किए गए।

इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए 50 लाख, जल शुद्धीकरण के लिए फिल्टर प्लांट पर 50 लाख, और एक नई फायर वाहन खरीद के लिए 25 लाख की स्वीकृति दी गई है। इन सभी कार्यों की निविदाएं शीघ्र जारी होंगी।

साथ ही, नपा अध्यक्ष ने 13 वर्षों बाद कर्मचारियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह है।

Next Post

GST आयुक्त से मिल कर ट्रांसपोर्टरों ने की मनमानी कार्रवाई की शिकायत

Thu Aug 7 , 2025
इंदौर. ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने वाणिज्यिक कर विभाग के आयुक्त धनराजू एस आईएएस से इंदौर में मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ी समस्याएं रखीं. शिष्टमंडल ने राज्य में ट्रकों को अनावश्यक रोकने, दस्तावेज पूरे होने के बावजूद अवैध वसूली, मोबाइल जब्ती और धमकाने जैसी […]

You May Like