इरफान खान को इंटरनेशनल टीवी सीरीज की शूटिंग से पहले इतना डर लगता था कि वे रो पड़ते थे। आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे इरफान की किस्मत नसीरुद्दीन शाह की सलाह ने बदल दी।
बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी गहरी अदाकारी से पहचान बनाने वाले दिवंगत अभिनेता इरफान खान को आज भी एक नैचुरल और बेजोड़ कलाकार के तौर पर याद किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था, जब इरफान खान शूटिंग से पहले फूट-फूटकर रो पड़ते थे। यह किस्सा 17 साल पहले आई एक अमेरिकन टीवी सीरीज से जुड़ा है, जिसने इरफान को अंदर तक हिला दिया था।
इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की पढ़ाई की और मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ से अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन ‘हासिल’ और ‘मकबूल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया।
