महीने भर बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी

सतना: जैतवारा थाने की पुलिस द्वारा घर मे घुसकर आलमारी से सोने चांदी के लगभग 8 लाख रु के आभूषण की चोरी करने वाले आरोपी को महीने भर बाद गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी जैतवारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि 05 मार्च को सुबह 9.00 बजे उनके घर मे पूजा थी जिसमे मेरे सभी मेहमान व परिवार के लोग शामिल थे । घर मे नीचे वाले हिस्से मे खाना बनाया जा रहा था ऊपर वाले कमरे मे पूजा हो रही थी ।

नीचे वाले कमरे मे मेरे बेडरूम मे उनकी आलमारी थी जिसका लाक फंसता था जिस कारण उस लाक मे चाबी लगी हुई थी । आलमारी मे सोने चांदी की ज्वेलरी रखी थी । अगले दिन सुबह सुबह 8.00 बजे जब वे अपनी चूडी निकालने गई तो देखी कि उक्त सामान नही था तब उन्होंने पूरी आलमारी देखी तथा घर मे देखी लेकिन उक्त सामान नही मिला संभावना जताई गई कि कोई अज्ञात चोर उक्त सोने चांदी की ज्वैलरी चोरी कर लिया है।
पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई संदेहियो से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर संदेही अभिषेक गुप्ता पिता स्व0 कैलाशचन्द्र गुप्ता निवासी जैतवारा ने अपराध करना स्वीकार कर लिया इसी कड़ी में आरोपी की तस्दीक पर चुराए गए सोने चांदी के आभूषण एवं एक एक्टीवा गाडी जप्त कर ली गई।

Next Post

ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 40 शिकायतें

Wed Apr 8 , 2026
सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार ताम्रकार महापौर, सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) एवं ए.पी.सिंह स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार अतिक्रमण […]

You May Like