सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार ताम्रकार महापौर, सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) एवं ए.पी.सिंह स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम उपस्थित रहे।
जन-सुनवाई में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार अतिक्रमण शाखा से संबंधित 09 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 01 आवेवन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 02 आवेवन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 02 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 01 आवेवन, विकास कार्य से संबंधित 03 आवेवन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 22 आवेवन प्राप्त हुए। प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रवान किए गए।
महापौर द्वारा शहरवासियों को अवगत कराया गया है कि यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।
