इंदौर:शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जोन अधिकारियों को शहर में 25,000 से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य दिया।
अभियान के तहत शहर में कुएं बावड़ी जीर्णोद्धार, तालाब में पानी आने के रास्ते खोलने, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और रिचार्ज सॉफ्ट का काम किया जा रहा है. बैठक में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन मंत्री विवेक जैन, समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित थे.
