ओमती-गोरखपुर में चाकूबाजी, पांच घायल

जबलपुर: गोरखपुर और ओमती मेेंं चाकूबाजी हुई जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि मोनू उर्फ विनय गुप्ता 27 वर्ष निवासी कैलाशपुरी बूढ़ी खेरमाई गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जित्तू भैया चाट के ठेले में काम करता है। कैलाशपुरी चौराहा के पास बाइक से शनि यादव, साहिल यादव, रोहित जायसवाल उर्फ कुल्ला आए और शराब पीने के लिए रूपए मांगने लगे मना करने पर साहिल ने चाकू से हमलाकर अभिषेक यादव, शनि यादव ने डंडे से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुंचा दी।

रोहित ने हाथ मुक्कों से प्रदीप के साथ मारपीट की। इसी प्रकार ओमती थाने में हिमांशु सोनकर 20 वर्ष निवासी छोटी ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आर्यन सोनकर व गोरव सोनकर के साथ साई मंदिर की तरफ से ओमती तरफ जा रहे थे तभी रतन के घर के सामने पहुंचे अक्कू के साथी रतन सोनकर, अनमोल सोनकर आकर शराब पीने के लिए रूपए मांगने लगे मना करने पर अक्कू ने चाकू से हमलाकर आर्यन को चोट पहुंचा दी। गोरव बीच बचाव करने लगा तो अक्कू ने चाकू से हमलाकर गौरव के पेट में चोट पहुचा दी। अनमोल सोनकर हाथ मुक्कों से मारपीट की।

Next Post

3 साल बेमिसाल : जबलपुर को महानगर बनाने संकल्पित: महापौर

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर: नगर सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सभी पार्षदों के साथ मिलकर गौरीघाट के उमाघाट पहुंचे। जहां उन्होनें शहर के विकास और खुशहाली की कामना करते हुए मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होनें […]

You May Like