डेली कॉलेज और भू माफिया पिंटू छाबड़ा को प्रशासन का नोटिस

इंदौर: जिला प्रशासन ने शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज और भू माफिया पिंटू छाबड़ा को डायवर्शन टैक्स का नोटिस दिया है. डायवर्शन टैक्स की राशि जमा नही करने पर कुर्की की कारवाई करने का कहा है.जिला प्रशासन द्वारा डायवर्शन टैक्स की वसूली अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत मूसाखेड़ी स्थित डेली कॉलेज की 3 लाख 35 हजार वर्ग फीट जमीन और चितावद की 30 हजार वर्ग फीट जमीन का डायवर्शन टैक्स जमा नहीं किया है.

प्रशासन के राजस्व विभाग ने दोनों जमीनों को लेकर 1.63 करोड़ रुपए से ज्यादा का डायवर्शन टैक्स जमा करने का नोटिस दिया है. टैक्स में पिछले पांच साल का जुर्माना भी शामिल है. इसी तरह बायपास पर दस्तूर डिलाइट गार्डन के पास खुली भूमि, जिस पर बड़े बड़े कॉन्सर्ट होते हैं. उक्त 3.669 हेक्टेयर जमीन को लेकर गुरमीत सिंह उर्फ पिंटू छाबड़ा को 57.36 लाख एवं पिंटू की पत्नी गुरजोत कोर के नाम से 1.93 हेक्टेयर जमीन का 49.25 लाख रुपए, कुल 1 करोड़ रुपए डायवर्शन टैक्स जमा करने का नोटिस दिया है. नोटिस में राशि जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की के कारवाई के चेतावनी भी दी गई है.

लक्ष्य से आधी भी वसूली नहीं हुई
ध्यान रहे कि मार्च महीन में इंदौर जिला राजस्व वसूली अभियान में बहुत पीछे है और वर्तमान में लक्ष्य से आधी राजस्व वसूली नहीं हुई है. इसका कारण यह है कि एसआईआर में अधिकारियों की व्यस्तता रही और वसूली पर ध्यान नहीं दे पाए. अब कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए है और कलेक्टर स्वयं रोज अधिकारियों से वसूली पत्रक लेकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

Next Post

ईडी ने क्यूएफओएन ऐप पोंजी योजना से जुड़े धनशोधन मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sat Mar 14 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने क्यूएफओएन ऐप लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं के माध्यम से संचालित एक धोखाधड़ी वाली डिजिटल निवेश योजना से संबंधित धनशोधन मामले में दो लोगों सुधीर दलसुखभाई कोटड़िया और उमंग शांतिभाई कोटड़िया को गिरफ्तार किया […]

You May Like