स्कूटी की सीट में छिपाकर एमडी ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने युवक को रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर: शहर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने लोखंडे पुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक युवक को स्कूटी के जरिए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते हुए पकड़ा है.क्राइम ब्रांच की टीम गश्त के दौरान लोखंडे पुलिया के पास गार्डन के समीप एक संदिग्ध युवक को स्कूटी के साथ खड़ा देखी. पुलिस को देखते ही वह घबराकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान कासिम पिता कुतुबुद्दीन खान, निवासी श्रीनगर कांकड़ के रूप में हुई.

तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे बने बॉक्स से 12.59 ग्राम एमडी बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने नशे के माल के साथ तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी की आड़ में लंबे समय से ड्रग्स तस्करी में सक्रिय था.

वह सस्ते दामों पर एमडी खरीदकर शहर के नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचता था. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे नशे का माल कहां से मिलता था और शहर में किन इलाकों में उसकी सप्लाई की जा रही थी.

Next Post

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे ऋषि सुनक

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली:ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के पूर्वावलोकन कार्यक्रम (कर्टेन रेजर) ‘एआई फॉर ऑल: रीइमेजिनिंग ग्लोबल कोऑपरेशन’ में वक्तव्य देंगे।सार्वजनिक नीति शोध संस्था कार्नेगी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि […]

You May Like