
सोहागपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जा रहा है। वही ग्राम सोनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। सोहागपुर में 9 करोड़ 19 लाख की लागत से सिविल अस्पताल एवं ग्राम सोनपुर में विश्वास केंद्र के नवीन भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, एवं क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह,सीएमएचओ दिनेश देहलवार उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सिविल अस्पताल में उन्ययन होने से और सोनपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
