राज्य लघु वनोपज संघ की नवागत MD से मिला प्रतिनिधिमंडल

भोपाल। मप्र राज्य लघु वनोपज संघ की नई महिला प्रबंध संचालक सुमीता राजोरा से बुधवार को कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की.प्रतिनिधिमंडल में अशोक पांडे, घनश्याम कटारे, राजेश कुशवाहा सहित कई सदस्य शामिल थे. प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार महिला आईएफएस अधिकारी को एमडी बनाकर सरकार ने नई पहल की है. इसका उद्देश्य संघ की विसंगतियों को दूर करना व विन्ध्य हर्बल उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है. सुमीता राजोरा ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को समयसीमा में सुलझाने का आश्वासन दिया. इससे कर्मचारियों में समाधान की उम्मीद जगी है.

Next Post

खरगे ने मतदाता सूची मुद्दे पर चर्चा कराने को लेकर हरवंश को लिखा पत्र

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को पत्र लिखकर बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। श्री खरगे ने बुधवार को श्री हरिवंश को लिखे पत्र में कहा कि विपक्षी दलों […]

You May Like