जाह्नवी कपूर को होमबाउंड के लिए मिला ‘एक्टर ऑफ द ईयर (फीमेल)’ अवॉर्ड

मुंबई, 20 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए एक्टर ऑफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत की ओर से ऑस्कर 2026 के लिये आधिकारिक एंट्री रही ‘होमबाउंड’ ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभायी है फिल्म समीक्षकों से भरपूर सराहना बटोरने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर चुकी इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर को मिला यह सम्मान उनके अभिनय करियर में न सिर्फ एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि ग्लोबल सिनेमा में जाह्नवी की मजबूत की मौजूदगी को और पुख्ता करती है। जाह्नवी कपूर ने अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, “इस बेहद खास फिल्म के सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा, लेकिन जो सबसे ख़ास बात मुझे लगी वो है कि किसी को भी जज करने से पहले हम अपने पूर्वाग्रहों के बोझ से निकलें और वे जैसे हैं, उन्हें उसी तरह देखें। हालांकि मैं दूसरों से भी यही उम्मीद करती हूँ कि मेरे बारे में कोई भी पूर्वाग्रह रखने या राय बनाने से पहले वे स्थिति का सही आकलन करें। मैं समझती हूँ यही एक ऐसा उपहार है, जो हम बतौर इंसान एक-दूसरे को दे सकते हैं।”

जाह्नवी कपूर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपने अभिनय को मिले इस ख़ास पहचान के लिए उन्होंने एनडीटीवी को भी धन्यवाद दिया है। जाह्नवी कपूर ने इस ख़ास फिल्म के लिए अपनी पोस्ट में निर्देशक नीरज घेवान के प्रति भी आभार जताते हुए उन्हें प्यार से “सबसे बेहतरीन निर्देशक और ह्यूमन टेडी” कहा है। अपनी पोस्ट के ज़रिए जान्हवी ने यह भी बताया है कि ‘होमबाउंड’ को भारत में मिला ये पहला अवॉर्ड है। हालांकि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए जान्हवी को मिला यह सम्मान न सिर्फ उनके अभिनय करियर सफर को और मजबूत करता है, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, दोनों में अपनी एक भरोसेमंद और अर्थपूर्ण पहचान बनाने में कारगर भूमिका भी निभा रहा है।

Next Post

धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात में घबरा रहे थे अगस्त्य नंदा

Sat Dec 20 , 2025
मुंबई, 20 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का कहना है कि वह धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात में घबरा रहे थे। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 01 जनवरी 2026 रिलीज होगी।इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल की भूमिका में […]

You May Like