अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर का पर्स चोरी


इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में अस्पताल परिसर के भीतर एक महिला डॉक्टर का पर्स चोरी हो गया. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
27 वर्षीय फरियादी डॉ. सृष्टि भास्कर निवासी एमआईजी ने पुलिस को बताया कि अरविंदो हॉस्पिटल कैंपस स्थित पिंक कैफे के पास यह वारदात हुई, जब वह कॉलोनी में पोहा लेने गई थीं.

इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सफेद कोट की जेब से गुलाबी रंग का पर्स चोरी कर लिया. पर्स में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, कॉलेज आईडी कार्ड की मूल प्रति, घर की चाबी और 2500 रुपये नकद रखे थे. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज किया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

यूपी के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया 'सरकारी नौकरी से बड़े पद' का ऑफर

Tue Jan 27 , 2026
बरेली/प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस (PCS) अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने पद से इस्तीफा देकर पूरे प्रशासनिक महकमे को चौंका दिया है। अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार पर ‘ब्राह्मण विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज माघ […]

You May Like