मणिपुर हिंसा मामले में एनआईए को नोटिस

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर हिंसा मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप में गिरफ्तार मोइरंगथेम आनंद सिंह की याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को नोटिस जारी किया है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने संबंधित मुकदमे की स्थिति जानने के लिए एनआईए से जवाब मांगा है

पीठ की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है, “केवल मुकदमे की स्थिति जानने के लिए नोटिस जारी करें।”

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि आरोपपत्र दाखिल होने के बावजूद मुकदमा आगे नहीं बढ़ा है। याचिकाकर्ता पिछले दो साल से जेल में बंद है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि सह-आरोपी को जमानत मिल गई है, लेकिन इस आधार पर अदालत सहमत नहीं हुई।

याचिकाकर्ता पर म्यांमार स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा मणिपुर में जातीय हिंसा का फायदा उठाकर भारत सरकार के खिलाफ “युद्ध छेड़ने” की साजिश रचने के आरोप है।

Next Post

घुटने में लगाने की दवा पीने से महिला श्रद्धालु की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

Tue Sep 16 , 2025
छतरपुर: बागेश्वर धाम की एक महिला श्रद्धालु की लापरवाही से उनकी तबीयत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, सूरत (गुजरात) की रहने वाली 55 वर्षीय गायत्री अग्रवाल घुटनों के दर्द से परेशान थीं और पिछले एक साल से हरि ओम पैलेस में रहकर बागेश्वर धाम में सेवा कर रही थीं। […]

You May Like

Play sound