
रीवा। रीवा के समान थाना क्षेत्र में एक महिला की फांसी के फंदे में लटकने के कारण मौत हो गई. घटना बीती रात तकरीबन 1:00 बजे की बताई जा रही है.
मृतिका पुष्पा साकेत के पति संतोष साकेत ने बताया कि बीती रात उन दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद वह वैवाहिक कार्यक्रम में चला गया. पति ने बताया कि देर रात जब वापस आया तो पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था. हालांकि दोनों के बीच किस तरह का विवाद हुआ था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां से मृतिका के शव को पी एम के लिए संजय गांधी अस्पताल में भेजा गया है. वहीं दूसरी और घटना के संबंध में परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं.
