ग्वालियर: आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव का ग्वालियर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और 2028 में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से उतारकर और कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपकर करारा जवाब देगी।
