भोपाल, 27 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आपातकाल लागू करना तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा संविधान की हत्या थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे इंटर स्टेट बस टर्मिनल स्थित नगर निगम भोपाल के सभाकक्ष में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि आपातकाल लागू करने के संबंध में न केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति दी थी, न ही राज्यों की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव दिया गया था। जिम्मेदार लोगों ने ही संविधान का पालन नहीं किया। अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। इस मौके पर श्री यादव ने युवाओं से आपातकाल लागू किए जाने के प्रसंग पर प्रश्न पूछे और उन्हें मौजूदा दौर की विशेषताओं पर विचार व्यक्त करने का अवसर दिया।
Next Post
दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की हत्या
Fri Jun 27 , 2025
सतना, 27 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव थाना क्षेत्र के खडौरी गाँव में खेत की मेड पर बाड लगाने के दौरान हुये विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के खडौरी गाँव का निवासी मृगेंद्र बैस कल दोपहर […]

You May Like
-
6 months ago
जनजातीय वर्ग की चिंता
-
9 months ago
अवैध शराब बिक्री से महिलाओं में आक्रोश
-
1 year ago
पेड पर लटका मिला युवक का शव
-
1 year ago
नशे के खिलाफ इंदौर की ऐतिहासिक मानव श्रृंखला
