इस्लामाबाद, 30 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सेना के मुख्यालय के निकट मंगलवार को हुए एक जोरदार बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये ।
अस्पताल और बचाव दल के लोगों ने यह जानकारी दी है।
विदित हो कि बलूचिस्तान के लोग,पाकिस्तान से एक अलग देश बनाने की मांग करते रहे हैं। अपनी इस मांग के समर्थन में बलूचिस्तान में लाेग बडे पैमाने पर आंदोलन करते रहते हैं।
फिर दहला बलूचिस्तान, बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत
