परदेशीपुरा क्षेत्र का जिला बदर बदमाश गिरफ्तार

इंदौर:परदेशीपुरा पुलिस ने जिला बदर बदमाश श्रवण गंगापरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी को कुछ महीने पहले ही छह माह के लिए जिला बदर किया था, बावजूद इसके वह थाना क्षेत्र में ही घूम रहा था. थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि शहर में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार जिला बदर अपराधियों की जांच और कार्रवाई की जा रही है.

जिसके तहत पुलिस को सूचना मिली कि जिला बदर बदमाश 35 वर्षीय श्रवण पिता सुरेश गंगापरी निवासी कुलकर्णी का भट्टा, कल्याण मिल मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि आरोपी को 13 जून 2025 से छह माह के लिए जिला बदर किया था, उसे जेल भेजा दिया. आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं

Next Post

मालगाडी से टकराने से युवक की मौत

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर: पनागर कुशनेर फाटक नम्बर 327 के पास मालगाडी से टकराने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवरी रेल्वे स्टेशन से प्वाइंटसमेन रोहणी पाण्डे 32 वर्ष ने सूचना दी कि आज सुबह लगभग 9-20 बजे कुशनेर फाटक नम्बर 327 के पास एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग […]

You May Like