ग्वालियर: क्राइम ब्रांच का जवान बनकर बदमाशों ने युवकों से मोबाइल व रुपए छीन लिए। बदमाश युवकों की बाइक पर घूमते रहे, बोले कि किसी को बताया तो क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाएंगे।
ग्वालियर में दो बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताकर बाइक सवारों के साथ आधे घंटे से ज्यादा समय तक उनकी गाड़ी पर घूमते रहे और फिर उनसे मोबाइल और 9 हजार रुपए छीन ले गए। यह वारदात तड़के माधवनगर गेट के पास हुई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
