आदिवासी पर्व भगोरिया की आज से होगी शुरुआत

इंदौर: मालवा और निमाड़ अंचल में फागुन के महीने में लगने वाला भगोरिया हाट आदिवासी उल्लास, परंपरा और रंगीन संस्कृति का अनूठा प्रतीक हैं. इस वर्ष ये हाट 7 से 13 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे, जिनकी धूम झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, सेंधवा और बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों के 100 से अधिक स्थानों पर देखने को मिलेगी.

भगोरिया हाट केवल खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि यह लोक संस्कृति के उत्साह, प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है. जैसे ही फागुन की मस्ती अपने चरम पर पहुंचती है, वैसे ही ये हाट भी बड़े मेलों का रूप ले लेते हैं. हजारों की भीड़ पारंपरिक गेर नृत्य, ढोल-मांदल की थाप और लोकगीतों के रंग में डूबी नजर आती है. स्त्री-पुरुष रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे, हाथों में अबीर-गुलाल लिए उल्लास से झूमते दिखते हैं.

Next Post

वार्ड क्रमांक 29 में अतिक्रमण हटाने का विरोध

Fri Mar 7 , 2025
भोपाल:राजधानी के वार्ड क्रमांक 29 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, नगर निगम की टीम ने बुलडोजर और अन्य उपकरणों की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उन्हें […]

You May Like