कार टिप्पर की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

होशियारपुर, 05 फरवरी (वार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले के अलोवाल गांव के पास बुधवार देर रात एक टिप्पर ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब पांच लोग दोसड़का की तरफ से बुलोवाल की ओर जा रही एक मारुति कार में यात्रा कर रहे थे। अलोवाल गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक टिपर ट्रक से कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान फरीदकोट जिले के पंडोरी बाबा दास गांव के ओम प्रकाश और मुदकी के अजय के रूप में हुई है। घायल हुए दिलदार सिंह, राज कुमार और रवि कुमार, जो सभी पंडोरी बाबा दास के निवासी हैं, को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टिपर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले की आगे जांच चल रही है और फरार ड्राइवर का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

 

Next Post

रयूक्यू द्वीप समूह में 5.8 तीव्रता का भूकंप

Thu Feb 5 , 2026
बीजिंग, 05 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) रयूक्यू द्वीप समूह में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 1820 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था और शुरुआत में इसे 29.07 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 130.41 डिग्री पूर्वी […]

You May Like