सागर में चार आदतन अपराधी जिला बदर

सागर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर संदीप जी आर ने कड़ा कदम उठाते हुए चार आदतन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। आदेश के अनुसार, परम सिंह लोधी निवासी ग्राम गनियारी थाना बंडा को 3 माह तथा निखिल बंसल निवासी गयादीन वार्ड थाना मोतीनगर, अंशुल उर्फ प्रांशु गुप्ता निवासी रामपुरा वार्ड थाना कोतवाली और अर्जुन अहिरवार निवासी रजाखेड़ी थाना मकरोनिया को 4 माह की अवधि के लिए सागर जिले एवं सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है। कलेक्टर ने यह आदेश पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया। जिला बदर अपराधियों को न्यायालय में पेशी हेतु केवल सूचना देकर उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।

 

Next Post

ग्राम विला चोरी के पाँच आरोपी गिरफ्तार, आभूषण,गाड़ी और हथियार जब्त

Tue Aug 19 , 2025
छतरपुर। थाना राजनगर पुलिस ने ग्राम विला में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण कीमत करीब ₹75,000 और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है। गौरतलब है कि जुलाई माह में ग्राम […]

You May Like