कांग्रेस OBC आरक्षण पर राजनीति करती आ रही

सतना: संसद की अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह ने एक बयान में कहा है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस मात्र अध्यादेश लाकर प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का जो झूठा षडयंत्र वोट के खातिर किया था, जिसे हाईकोर्ट ने तत्काल रोक दिया अंत में सर्वोच्च न्यायालय ने भी दायर याचिका को खारिज कर दिया।

कांग्रेस ने दुबारा विधानसभा में एक बिल पास कराया उसमें ओबीसी की कुल जनसंख्या प्रदेश में 27 प्रतिशत है, इस बिल को कोर्ट में चैलेंज कर दिया गया अगर सही आंकड़े जनसंख्या का देते तो कोर्ट एक बार पक्ष में निर्णय ले सकती थी, वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय की 50 प्रतिशत का कैप लगा हुआ है यदि उससे बाहर निकलना है तो सही आंकड़ों के साथ विधानसभा में फिर एक बार बिल लाना होगा, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है। रास्ता 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश में ओबीसी को देने का यही है।

इसके बाद संविधान के नौवीं अनुसूची में संसद को इस पारित विधेयक को मंजूरी देनी होगी अन्यथा सुप्रीम कोर्ट दायर याचिकाओं में 50 प्रतिशत के कैप का उल्लंघन मानकर फिर रोक देगी।सांसद श्री सिंह ने मुख्यमंत्री जी को कहा कि मेरा एक सुझाव है जब तक नया कानून विधानसभा में पारित नहीं होता तथा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओ पर अंतिम सुनवाई नहीं हो जाती तब तक इस बीच में जो विभागीय परीक्षाये आयोजित हुई थी, जिनके परिणाम भी आ गए हैं 87:13 के फार्मूले पर ओबीसी के उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को नियुक्ति दी जा सकती है, क्योंकि अभी न्यायालय के किसी याचिका में नियुक्ति पर रोक नहीं लगाई गई है, सिर्फ यह कहा गया है कि हाई कोर्ट की याचिकाएं सभी सुप्रीम कोर्ट के फुल बेंच में लायी जाएगी तभी अंतिम निर्णय आयेगा।

Next Post

विपक्ष के दायित्व को निभाएगी कांग्रेस,सड़क पर रह कर भी करेंगे मुकाबला

Mon Jul 7 , 2025
भोपाल:मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि वह और उनकी पार्टी विपक्ष के दायित्व को निभाती रहेगी। उन्होंने अशोक नगर के मुंगावली थाने में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे सवाल के जवाब में कहा कि वह एफआईआर से डरते नहीं हैं. उन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।