गोवा से मंगवाकर इंदौर में ऑर्डर पर सप्लाई कर रहा था महंगी शराब

28 बोतल विदेशी शराब, बलेनो कार और ओला स्कूटर जब्त, 11 लाख का माल बरामद

इंदौर. आबकारी विभाग की बंबई बाजार वृत टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का भंडारण और आपूर्ति कर रहे एक युवक को पकड़ा है. आरोपी आर्यन पिता हरमित सिंह होरा, निवासी गायत्रीकुंज, राजेंद्र नगर के फ्लैट से 28 बोतल महंगी विदेशी शराब जब्त की गई. इसके अलावा एक बलेनो कार एमपी-09 डब्ल्यूजे-5304 और एक ओला ई-स्कूटर भी जब्त किए गए हैं.

सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने आर्यन के फ्लैट पर दबिश दी. तलाशी में अलग-अलग ब्रांड की महंगी शराब की बोतलें मिलीं, जिन्हें गोवा से अवैध रूप से मंगवाकर चुनिंदा ग्राहकों को ढाबों, होटलों और अन्य ठिकानों पर ऑर्डर के अनुसार सप्लाई किया जा रहा था. जब्त की गई शराब और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपए आंकी गई है. कार्रवाई में आरक्षक मनोज खरे, मोहित रैकवार, मोहित कच्छवाय और एलन बघेल का विशेष योगदान रहा. आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

धूलभरी हवाएं चली, गर्जन के साथ बरसे बदरा

Sun Apr 27 , 2025
मौसम की बदली रंगत से मानसून जैसा दिखा नजारा जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी चलने के साथ धूलभरी हवाएं चली, गर्जन के साथ बदरा भी बरसे। मौसम की बदली रंगत से मानसून जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ […]

You May Like