
मौसम की बदली रंगत से मानसून जैसा दिखा नजारा
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी चलने के साथ धूलभरी हवाएं चली, गर्जन के साथ बदरा भी बरसे। मौसम की बदली रंगत से मानसून जैसा नजारा दिखा।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनो में एक टूफ के रूप में जिसकी धुरी माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर है, 77° पूर्वी देशांतर से 18° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
