हाईवे पर हादसा: अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

गुना: गुना और शिवपुरी जिले की सीमा पर बरखेड़ी के पास रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य का वाहन खजूरी गांव जाते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में स्वयं रिंकेश वैश्य अपने परिजनों के साथ सवार थे। बताया गया कि वे मूल रूप से बदरवास निवासी हैं और इस यात्रा में कलश यात्रा एवं देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कार में करीब छह से अधिक लोग सवार थे। बरखेड़ी के पास हाईवे पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह सड़क किनारे जा टकराया। हादसे में रिंकेश वैश्य सहित सभी सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल गुना पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

डॉक्टरों के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका है कि वाहन अचानक ब्रेक लगने या किसी तकनीकी समस्या के कारण अनियंत्रित हुआ होगा। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग हादसे की जानकारी के लिए अस्पताल पहुंचने लगे।

Next Post

श्रावणी उपाकर्म में वैनगंगा तट पर जुटे सैकड़ों ब्राह्मण

Sun Aug 10 , 2025
सिवनी: जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व श्रावणी उपाकर्म वैनगंगा तट लखनवाड़ा घाट पर विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विद्वान आचार्यों, पुजारियों और यज्ञोपवीतधारी सैकड़ों ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10 विध स्नान, हवन, देव-पितृ तर्पण, नूतन यज्ञोपवीत धारण, सूर्योपस्थान और ऋषि […]

You May Like