सतना: मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्री रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज मानस पीठ खजुरीताल सतना के द्वारा केन्द्रीय जेल सतना में पंचम दिवस बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान कराया गया।श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्म के बधाईयां, भगवान का नाम करण, कंस द्वारा पूतना को भगवान का वध करने भेजना, भगवान द्वारा पूतना के प्राण हरना, भगवान की माखन चोरी लीलाये, बाल लीलाएँ, कुबेर के पुत्रों को आप से मुक्त करना, भगवान द्वारा इन्द्रदेव कि जगह गोवर्धन पूजा, परिक्रमा कराना इत्यादि प्रसंगों का रस पान कराया गया।
महाराज जी ने गाय, गंगा, गायत्री का महत्व बताते हुये कहा इस देश से ये तीनों यदि दूर चले गये उसी दिन से पतन होना शुरू हो जायेगा। गौ-संबर्धन करने वाला ही सर्वश्रेष्ठ ऊँचाईयों को छूता है, गाय की सेवा करने वाले को कोई भी दुख नहीं होता। यदि कोई मनुष्य भगवान का एक करोड़ नाम जप कर ले तो उसे इसी जन्म में भगवान के दर्शन हो जाएगे।
