आधी रात को थमा हंगामा: प्रशासन और परिजनों के बीच सुलह, मृतक की पत्नी को मिलेगी नौकरी

सिंगरौली:सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 में निर्माण कार्य के दौरान एक युवक पर मिक्सर मशीन पहन के साथ चढ़ा देने के कारण घायल युवक की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्सा आए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रख जाम जाम लगा दिया था, तहसीलदार एवं एसडीओपी के हस्तक्षेप पर आधी रात को मामला शांत हुआ।वार्ड क्रमांक 5 में चाल है नाली निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर वाहन चालक ने युवक राजेश मिश्रा के ऊपर वहां चढ़ा दिया था।

जिसके कारण उनकी मौत हो गई ।इस घटना पर गुस्साए मृतक के परिजन एवं बाजार के रहवासियों ने शव को थाने के सामने रखकर जाम शुरू कर दिया था उनकी मांग थी कि ठेकेदार सीएमओ ,वाहन चालक पर हत्या का मामला दर्ज हो और मृतक के परिजनों को नगर परिषद में नौकरी मिले एवं मुआवजा दिया जाए। रात करीब 1:30 बजे तहसीलदार ,एसडीओपी से आईटीआई बैठकर मृतक के परिजनों को तत्काल ₹100000 सहायता राशि एवं नगर परिषद में मृतक राजेश की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

Next Post

200 करोड़ की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

Wed Apr 8 , 2026
इंदौर : जिला प्रशासन ने आज सुबह चोइथराम हॉस्पिटल के सामने स्थित 2 सौ करोड़ रुपए की बेशकीमती सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उक्त जमीन पर दलबीर सिंह पिता सुखबीर सिंह ने कब्जा कर रखा था। उक्त सरकारी जमीन ग्राम पिपलिया राव के खसरे की है। Facebook […]

You May Like