कलेक्टर ने किया परिक्रमा पथ और हनुमान धारा का निरीक्षण

सतना:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर के पश्चात कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ चित्रकूट में दीपावली मेला की तैयारियों के दृष्टिगत परिक्रमा पथ, हनुमानधारा सहित विभिन्न स्थलों एवं पार्किंग के चिन्हांकित स्थानों का निरीक्षण किया। परिक्रमा पथ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को लंका तिराहे से गौरिहार मंदिर और गौरिहार मंदिर से प्राचीन मुखार बिन्द पीली कोठी तक मध्यप्रदेश भाग के सम्पूर्ण के परिक्रमा पथ के विद्युत पोलो पर प्लास्टिक पाइप लगाने और इस बीच पडने वाले ट्रांसफार्मरों में सुरक्षात्मक कार्यवाहियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सीएमओ नगर पंचायत को परिक्रमा मार्ग में पेयजल के पाइपलाइन चेक करने और पेयजल की व्यवस्था और स्टैण्ड पोस्ट लगाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को खोया पाया केन्द्र और कन्ट्रोल रूम संबंधी आवश्यक व्यवस्थायें पूरी करने के निर्देश दिये। जिला आपूर्ति अधिकारी को दुकानों के वस्तुओं के रेट निर्धारण घरेलु सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग को रोकने और खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों को मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थो की जांच की कार्यवाही अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हनुमान धारा का भी निरीक्षण कर श्रद्धालु के लिए आवागमन के लिए की गई सुगम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Next Post

राशिफल-पंचांग: 24 अक्टूबर 2026

Sat Oct 24 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like