युवती ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की, इलाज के दौरान मौत

इंदौर: पिपल्याराव में 24 वर्षीय युवती ने घर में रखा तेजाब पी लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक उपचार चलने के बाद देर रात उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतका की पहचान स्वाति पिता संजय उम्र 24 साल निवासी पिपल्याराव के रूप में हुई है.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्वाति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था. गत 29 जुलाई को उसने घर में रखा तेजाब पी लिया. कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई और वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. गंभीर हालत में स्वाति का पिछले कई दिनों से उपचार चल रहा था. देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है. युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है.

Next Post

थोक मंडियों में प्याज की कीमतों में 9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज, जल्द ही आम जनता को महंगाई से मिलेगी राहत

Thu Sep 17 , 2026
नई दिल्ली,  देश भर के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई के बजट को राहत देने वाली एक अहम खबर सामने आई है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने घोषणा की है कि पिछले नौ दिनों के दौरान देश की प्रमुख थोक मंडियों में प्याज की कीमतों में 9 […]

You May Like

मनोरंजन