
जबलपुर। बेदखली का आदेश मिलते ही पीड़ित ने एसपी कलेक्टर से गुहार लगाई है। पीड़ित अजय विश्वकर्मा अन्य ने बताया कि दुर्गाप्रसाद पावर ऑफ एटार्नी होल्डर श्रीकांत मिश्रा, लक्ष्मीनारायण, मोहनलाल द्वारा शिकायत कर हमारे साथ छल किया गया है। संपत्ति खसरा नं. 199/1 एवं 199/2 मौजा पुरवा तहसील गोरखपुर जिला जबलपुर से रजिस्टर्ड विकय पत्र के जरिये क्रय किया गया है। उक्त संपत्ति का खसरा नं. 199/1 दुर्गा प्रसाद पिता मंगल पटेल एवं खसरा नं. 199/2 लक्ष्मी नारायण, गुलाब बाई मोहन लाल के नाम पर दर्ज था। संपत्ति को विक्रय कर सीलिंग वाले हिस्से में कब्जा दिया गया है, छल व धोखाधड़ी की गई है।
