चेन्नई, 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी (श्री अम्मा यंगर अय्यपन) ने महज चार साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में शानदार काम करते हुए बेहद कम उम्र में ही अपनी एक खास पहचान बना ली थी।
‘हिम्मतवाला’ फिल्म से मिली जबरदस्त शोहरत
साउथ सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। साल 1979 में ‘सोलवा सावन’ से डेब्यू करने के बाद, साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया और उन्हें रातों-रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार
इस फिल्म की बंपर सफलता, उनके गानों और दमदार अभिनय ने उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली ‘फीमेल सुपरस्टार’ के रूप में स्थापित किया। हालांकि, बायोग्राफी के अनुसार वे इस फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं, लेकिन उनका यह सफर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया।

