भोपाल। राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 10 स्थित बाजपेयी नगर मल्टी के नज़दीक बने फिल्टर प्लांट के ठीक सामने बनी पानी की टंकी इन दिनों गंभीर समस्या बन गई है। इस टंकी में लगातार सीवेज का गंदा पानी मिल कर सड़कों पर फैल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन नारकीय बन गया है। बदबू और गंदगी के साथ ही लोगों के घरों में यही पानी का वितरण हो रहा है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, फिर लोगों को राहत के प्रयास नहीं हुए।फिल्टर प्लांट जैसे महत्वपूर्ण स्थान के ठीक सामने स्थित पानी की टंकी में इस प्रकार सीवेज का पानी मिलना और सड़को पर बहना वार्ड की सीवेज लाइनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्या सीवेज लाइन और पानी की आपूर्ति लाइन आपस में मिल गई हैं? या फिर यह किसी तकनीकी खराबी का नतीजा है? इन सवालों के जवाब स्थानीय नागरिकों को नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इनका कहना है
वार्ड निवासियों द्वारा मिली शिकायतों के अनुसार वार्ड10 के बाजपाई नगर की पाइप लाइन और सीवेज लाइन की मरम्मत और नवीनीकरण का प्लान जारी हो चूका है जो की आने वाले 7 दिनों के अंदर बदला जाएगा
राजेश घेंगाड, एएचओ, नगर निगम भोपाल
