बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सड़कों के बीचों बीच खड़े ई-रिक्शा और ऑटो बने मुसीबत

भोपाल। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों का कब्ज़ा हो गया है, जो नियमों को ताक पर रखकर अपनी गाडिय़ां सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर देते हैं। इसके चलते रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि यातायात पुलिस की कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। बोर्ड ऑफिस चौराहा, जहाँ कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय, निजी संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं, सुबह से लेकर शाम तक लोगों की आवाजाही रहती है। साथ ही इस क्षेत्र के आस पास कई स्कूल और कॉलेज स्थित है इसके अलावा कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक सभी इस चौराहे से होकर गुजरते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से इस चौराहे की पहचान जाम और अफरा-तफरी के रूप में बनती जा रही है। इसका मुख्य कारण है ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा नियमों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन करना है।

चौराहे के आसपास और मुख्य सड़कों पर इन वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देना आम बात हो गई है। सवारियों को बैठाने और उतारने के नाम पर ये चालक अपनी गाडिय़ां सड़क के बीच में ही रोक देते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार तो ऐसा लगता है मानो इन चालकों को यातायात नियमों की कोई परवाह ही नहीं है और न ही उन्हें कानून का डर है।

इनका कहना है

इस चौराहे की व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सभी ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है, बीते 10 दिनों में 8 ऑटो चालकों के ऊपर चलानी करवाई की गई है और 4 के वाहन जब्त किया गए है.और इसी प्रकार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

विक्रम सिंह रघुवंशी, डीएसपी, यातायात भोपाल

 

Next Post

कार में लगी आग को टैंकर से पानी डालकर बुझाया, दंपति सुरक्षित

Wed Apr 23 , 2025
इंदौर:व्हाइट चर्च से गीता भवन की ओर जा रही एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई, लेकिन वहां मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. कार में बैठे दंपति भी सुरक्षित बाहर निकल आए.घटना शाम की है जब एमपी-09 सीयू 1235 […]

You May Like