कार में लगी आग को टैंकर से पानी डालकर बुझाया, दंपति सुरक्षित

इंदौर:व्हाइट चर्च से गीता भवन की ओर जा रही एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई, लेकिन वहां मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. कार में बैठे दंपति भी सुरक्षित बाहर निकल आए.घटना शाम की है जब एमपी-09 सीयू 1235 नंबर की कार में दंपती सवार थे. उसी दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे नरेन्द्र चतुर्वेदी, रामचंद्र प्रजापति और रितेश मंडलोई की टीम ने देखा कि कार की बोनट से धुआं और फिर लपटें उठ रही हैं. हवा लगने से आग तेजी से फैल रही थी.

कार चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सड़क के बीच में गाड़ी रोकने के बजाय साहस दिखाया और भीड़ से दूर एक ओर गाड़ी खड़ी कर दी. संयोगवश उसी समय एक निजी पानी का टैंकर वहां से गुजर रहा था. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर को रोका और उसमें से पानी डलवाकर आग पर काबू पाया. पुलिसकर्मियों की इस फूर्ति से न केवल कार पूरी तरह जलने से बच गई, बल्कि उसमें बैठे दंपती भी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. अगर कुछ क्षण की भी देरी होती, तो आग कार की छत और ईंधन टैंक तक पहुंच सकती थी. इस दौरान यातायात प्रभारी विजयकांत शुक्ला ने अपनी टीम की सहायता से जहां कार में सवार लोगों को बचाया.

Next Post

रोड निर्माण के पूर्व सीवरेज व पेयजल की लाईन डालें

Wed Apr 23 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में मास्टर प्लान के तहत बनने वाली 23 सड़कों तथा प्रथम चरण में निर्माणधीन सडको की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. वर्मा ने स्पष्ट कहा कि रोड बनने के दौरान सीवरेज लाइन, स्ट्राम वाटर लाइन, जल वितरण की लाइन […]

You May Like