पाकिस्तान का भारत के खिलाफ झूठा दावा

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान ने एक बार फिर झूठा प्रचार करते हुए दावा किया कि भारत अगले 24-36 घंटों में उस पर हमला करने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तारड़ ने दावा किया है कि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले को बहाना बनाकर अगले 24-36 घंटों में पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास इस बारे में पक्की खुफिया जानकारी है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ग्रुप ‘रज़िस्टेंस फ्रंट’ ने ली। पाकिस्तान ने फिर वही पुराना राग अलापा है कि वह खुद भी आतंकवाद का शिकार रहा है और इसका दर्द समझ सकता है।

श्री तारड़ ने लगभग सफाई पेश करने के लहजे में कहा कि इस्लामाबाद ने हमलों की जांच के लिए निष्पक्ष विशेषज्ञों की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की पेशकश की है लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने तर्क की राह छोड़कर टकराव और गैर-तार्किकता का रास्ता चुना है, जिससे पूरे क्षेत्र पर विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है।

जम्मू-कश्मीर में हुए हमलों के जवाब में भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया, अटारी सीमा को बंद कर दिया, राजनयिकों को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासित कर दिया, नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में सैन्य सलाहकारों को अवांछित घोषित कर दिया, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने सैन्य सलाहकारों को वापस बुला लिया, और अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम कर दी।

 

 

Next Post

जाति जनगणना कराने का सरकार का फैसला हमारे दबाव का असर-राहुल

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जाति जनगणना करने का सरकार का फैसला सराहनीय है और यह कदम उसने हमारे इस बारे में चलाए गए अभियान की दबाव में उठाया है। श्री गांधी ने बुधवार […]

You May Like