नपा:स्थानांतरण के बाद भी जमे कर्मचारी, कार्यप्रणाली प्रभावित

विदिशा। नगर पालिका परिषद में कुछ सप्ताह पहले अधिकारियों और कर्मचारियों का आंतरिक स्थानांतरण (इधर से उधर) किया गया था, ताकि कामकाज में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। लेकिन स्थिति यह है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी अभी तक अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे हैं।

नगर पालिका कार्यालय में देखने में आ रहा है कि कुछ कर्मचारी पुराने विभागों में ही जमे हुए हैं, जिससे न सिर्फ प्रशासनिक अनुशासन की अनदेखी हो रही है, बल्कि नगर की सामान्य जनसेवा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

जानकारों का कहना है कि उच्च अधिकारियों की अनदेखी और कर्मचारियों की मनमानी के कारण व्यवस्था पटरी से उतर रही है। कई विभागों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते फाइलें अटक रही हैं और आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Next Post

'वॉर 2' का नया पोस्टर रिलीज

Thu Jul 17 , 2025
मुंबई, (वार्ता) यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। वाईआरएफ ने ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें तीनों स्टार्स […]

You May Like