बजट से पहले विशेष सत्र में पहले शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 01 फरवरी (वार्ता) बजट से पहले रविवार को विशेष सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 119.19 अंक की बढ़त में 82,388.97 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.23 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 82,536.01 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 13.1 अंक की तेजी में 25,333.75 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 58.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,379.05 अंक पर रहा।

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही।

ऑटो, निजी बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एंव गैस और रसायन को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट रही।

Next Post

बॉर्डर 2 कलेक्शन: धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 9वें दिन की कमाई

Sun Feb 1 , 2026
बॉर्डर 2 रिलीज के 9 दिनों में भारत में 252.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। रणवीर सिंह की धुरंधर के मुकाबले कुछ पीछे होने के बावजूद बॉर्डर 2 लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।