रेलवे अंडर ब्रिज के गार्डर से टकराकर अधेड़ की मौत


सतना: पिकअप सवार व्यक्ति का सिर रेलवे अंडर ब्रिज के गार्डर से टकराने के कारण मौत हो गई. पिकअप में भैंस लोड कर मैहर की ओर आने के दौरान बडगईयां जी रोड पर स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे हुई. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिगना निवासी 55 वर्षीय दशरथ यादव अपनी पिकअप में भैंस लोड कर मैहर की ओर आ रहे थे. बताया गया कि जैसे ही उनका वाहन मैहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बडग़ईयां जी रोड पर स्थित रेलवे ब्रिज के निकट पहुंचा.

वैसे ही अंडर ब्रिज के ठीक पहले लगे लोहे के गार्डर के ऊपरी हिस्से से दशरथ का सिर टकरा गया. सिर पर गंभीर चोट आने के कारण दशरथ पिकअप में ही बेसुध होकर गिर गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने फौरन ही दशरथ को उपचार के लिए मैहर स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां पर जासंच करते ही चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

यह जानकारी सामने आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया गया कि जब पिकअप वाहन रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे गुजर रहा था तो दशरथ का सिर पीछे की ओर था. जिसके चलते अंडर ब्रिज पार करने के दौरान उन्हें लोहे के गार्डर नजर नहीं आए और सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

Next Post

लाठी मारकर महिला को अंधा बनाने वाले को 10 साल की कठोर सजा

Sat Dec 20 , 2025
सतना: लाठी से आंख पर सीधा और गंभीर वार करते हुए जीवन भर के लिए अंधा बना देने वाले आरोपी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना के न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई. इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी लोक अभियोजक रमेश […]

You May Like