इंदौर: गौतमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जब पांच वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी रामसिंह, पिता गोपाल सिंह, निवासी शंकरनगर खेड़ी, जिला राजगढ़, लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर महाराष्ट्र में रह रहा था. उसके खिलाफ वर्ष 2015 में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े (धारा 420, 467, 468) का मामला दर्ज था।
गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और कोल्हापुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. गौतमपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर देपालपुर न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया.
