ड्रग्स केस की आंच क्रिकेट तक, बीडीसीए ने आजीवन सदस्य शकील को किया बाहर

भोपाल: ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (बीडीसीए) ने सेंट माइकल स्कूल व क्रिकेट अकादमी के संचालक अबान शकील की आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी है। संघ ने यह निर्णय अपनी साख और खेल की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।

बीडीसीए ने स्पष्ट किया है कि क्रिकेट जैसे अनुशासित खेल से जुड़े किसी भी व्यक्ति का अवैध गतिविधियों से संबंध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यकारिणी ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।

संघ अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि क्राइम ब्रांच द्वारा ड्रग्स तस्करी मामले में अबान शकील की गिरफ्तारी से क्रिकेट संघ की छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में संगठन की गरिमा और खेल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनकी आजीवन सदस्यता समाप्त करना आवश्यक था। बीडीसीए ने दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Next Post

नेहरू नगर पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल शुरू

Mon Jan 19 , 2026
अशरफ अली भोपाल: आगामी 26 जनवरी के कार्यक्रमों की औपचारिक तैयारियों के तहत नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। रिहर्सल के दौरान पुलिस बल के जवान अनुशासन, तालमेल और एकरूपता के साथ कदमताल का अभ्यास कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में […]

You May Like