सतना: पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर सतना के प्रतिवेदन पर संभागीय कमिश्नर ने मादक पदार्थों की विक्री करने वाले आरोपी गुड्डू चौधरी को 06 महीने के लिए रीवा संभाग की सीमाओं से बाहर किए जाने का आदेश दिया.जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी मनराज उर्फ गुड्डू चौधरी को रीवा संभाग की सीमाओं से 6 महीने के लिए बाहर कर भोपाल जेल भेज दिया है.
संभागीय कमिश्नर द्वारा आरोप के खिलाफ की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर सतना के प्रतिवेदन की सिफारिश पर की गई है आरोपी के खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों के अवैध विक्रय में संलिप्त रहने के कारण पिट एनडीपीएस एक्ट (1988) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई. कमिश्नर के आदेश के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को निर्धारित समय के भीतर गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध करवा दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सतना पुलिस अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार और सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
