नवग्रह मंदिर पर शरद पूर्णिमा आज मनेगी, बंटेगी खीर

ग्वालियर: अमरा पहाड़ स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर, गोल पहाड़ियां पर शरद पूर्णिमा आज 27 अक्टूबर मंगलवार की शाम को मनाई जाएगी। यह जानकारी मंदिर के पुजारी धनीराम महाराज ने दी है।मंदिर के पुजारी धनीराम ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा अमरा पहाड़ स्थित नवग्रह मंदिर, गोल पहाड़ियां पर 27 अक्टूबर मंगलवार की शाम को बड़ी श्रद्धा भक्ति से मनाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर विशेष पूजा अर्चना के बाद खीर प्रासादी भोग के बाद वितरण किया जाएंगी।मंदिर के सेवकगण धन्नालाल कुशवाह, बनवारी सिंह, नरेंद्र मंगल, राजू बाथम, किशोर गढ़ाचिया, गोपाल लोधी, रामोतार धाकड़, रामवीर कुशवाह, लाला कुशवाह सहित अन्य लोगों ने धर्मप्रेमी जनता से शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Next Post

पूर्व लिव-इन महिला पार्टनर की बेटी की हत्या की धमकी

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: पूर्व लिव-इन पार्टनर पर साथ रहने का दबाव बनाने और उसकी बेटी की हत्या की धमकी देने के मामले में चंदन नगर पुलिस ने बदमाश एहसान उर्फ भय्यू सुरीला के खिलाफ केस दर्ज किया है. उसके खिलाफ हत्या और लूट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. एक […]

You May Like