पूर्व लिव-इन महिला पार्टनर की बेटी की हत्या की धमकी

इंदौर: पूर्व लिव-इन पार्टनर पर साथ रहने का दबाव बनाने और उसकी बेटी की हत्या की धमकी देने के मामले में चंदन नगर पुलिस ने बदमाश एहसान उर्फ भय्यू सुरीला के खिलाफ केस दर्ज किया है. उसके खिलाफ हत्या और लूट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. एक माह पूर्व से वह मारपीट के मामले में फरार है.
पुलिस के अनुसार, भोपाल की मूल निवासी महिला हारून नगर में बेटी के साथ रहती है. वह पहले भय्यू सुरीला के साथ लिव-इन में थी, लेकिन उसके जेल जाने के बाद वह अलग रहने लगी थी. महिला का आरोप है कि जेल से भी आरोपी उस पर दबाव बनाता था. जमानत पर छूटने के बाद दोबारा साथ रहने का दबाव बनाने लगा. करीब एक माह पहले उसने महिला के मुंहबोले भाई समीर के साथ मारपीट की थी, जिसका केस पहले से दर्ज है. इसी मामले में वह फरार चल रहा है और चंदननगर पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
महिला ने पुलिस को बताया कि हाल ही में वह अपने रिश्तेदारों के साथ खजराना जा रही थी, इस दौरान ताज नगर मेन रोड पर आरोपी मिल गया और उसने महिला और उसके परिजनों को रोककर साथ चलने का दबाव बनाया, इंकार करने पर बेटी की हत्या की धमकी दी. आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी धमकी भरे ऑडियो वीडियो भेज रहा है.

हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं सुरीला पर
भय्यू सुरीला पर हत्या और लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. कुछ महीने पहले उसने खजराना के 14 साल पुराने कृष्णा हत्याकांड में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद की थी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुंबई से पकड़ा था. हालांकि, आरोपियों ने दावा किया था कि उज्जैन जेल में भय्यू से हुए विवाद के बाद आपसी रंजिश के चलते हत्या में उसका नाम झूठा लिया गया था.

Next Post

ग्वालियर में दो गोदामों पर छापा, 645 किलो से अधिक कैल्शियम कार्बाइड जब्त

Tue Oct 27 , 2026
ग्वालियर: दीपावली के दौरान जनसुरक्षा को लेकर ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दो गोदामों से 645 किलो 310 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया है। बहोड़ापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों स्थानों पर कैल्शियम कार्बाइड के […]

You May Like