बारिश के पहले नगर निगम गड्ढे भरने में जुटा

इंदौर: नगर निगम शहर में बारिश के पहले गड्ढे भरने में जुट गया है. शहर के सभी क्षेत्रों में प्रमुख और व्यस्त मार्गो पर सड़कों का पेंचवर्क शुरू हो चुका है. खास बात यह है कि 10 जून के पहले शहर की सभी प्रमुख सड़कों का पेचवर्क पूरा करने के आयुक्त ने निर्देश दिया है.नगर निगम ने बारिश के पहले मुख्य और व्यस्त सड़कों पर पेंचवर्क करना शुरू कर दिया है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त क्षितिज सिंगल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 10 जून के पहले शहर सभी प्रमुख सड़कों के गद्दे भर जाना चाहिए. यही कारण है कि शहर विभिन्न क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर सड़क सुधार एवं पैचवर्क कार्य लगातार चल रहे हैं. आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी पेंचवर्क कार्य 10 जून के पहले तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कर लें. इस दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखे .

निम्न सड़कों पर निगम कर रहा पेंचवर्क
नगर निगम ने कल एम.आर.-10 रोड पर हीरा नगर चौराहे से बापट चौराहे तक, राजकुमार ब्रिज, स्टार चौराहे से रेडिसन चौराहे तक, पल्लहर नगर 60 फीट रोड, धार रोड तथा रिंग रोड पर मूसा खेड़ी से वर्ल्ड कप चौराहे मार्ग पर पेंचवर्क किया. नगर निगम द्वारा आज राजकुमार ब्रिज के शेष भाग, रेडिसन से स्टार चौराहा मार्ग, रिंग रोड पर मूसा खेड़ी से वर्ल्ड कप चौराहे का शेष हिस्सा, एम.आर.-10 रोड पर हीरा नगर से विजय नगर चौराहे के मध्य शेष भाग तथा कालानी नगर मुख्य मार्ग पर पैचवर्क कार्य किया जाएगा.

Next Post

गुजरात ले जाकर लूटी आबरू, वीडियो बनाया, बहन चंगुल में फंसी

Thu May 28 , 2026
जबलपुर : बेलखेड़ा निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर भाजपा नेता गुजरात ले गया जहां उसकी आबरू लूटी। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। पीडि़ता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर निकली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बहन […]

You May Like