
छिंदवाड़ा। एक किसान पर कीटनाषक दवा से शरीर में इनफेक्शन के बाद गुरूवार की दोपहर दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है. जानकारी अनुसार कोलहू पिता मौजीलाल धुर्वे 70 साल मोहखेड़ के ताराटोला का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक दो दिन पूर्व खेत में उसके बेटे ने किसी बात को लेकर गुस्से में आकर कीटनाषक दवा उसके शरीर पर डाल दी थी. दिन भर कामकाज करने के बाद वह अपने घर लौट गया. दूसरे दिन भी उसने बकायदा काम किया. रात केा खाना खाने के बाद उसे शरीर में तकलीफ हुई. सुबह उसके शरीर में छाले जैसे उभर आए. देखने के बाद एकदम ऐसा लग रहा था मानो आग से जल गया हो. परिजन उसे तत्काल निजी क्लिीनिक लेकर गए. जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी. परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
