BRICS Summit 2026: दो दिन, बड़े फैसले, बदलती दुनिया की नई तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को हुए BRICS Summit 2026 में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा रहा। पहले दिन भारत मंडपम में पीएम मोदी ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। मोदी-पुतिन की कार राइड, फैमिली फोटो, बरगद का पौधा लगाने की रस्म और गाला डिनर भी चर्चा में रहे।

सम्मेलन के दूसरे दिन फोकस युद्ध, व्यापार, टैरिफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और ग्लोबल साउथ जैसे बड़े मुद्दों पर रहा। पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ को सिर्फ नियमों का पालन करने वाला नहीं, बल्कि नियम बनाने में भी भागीदार होना चाहिए। BRICS देशों ने संघर्षों को बातचीत से सुलझाने और एकतरफा सैन्य कार्रवाई का विरोध करने पर जोर दिया। सम्मेलन के अंत में New Delhi Declaration सामने आया, जिसमें व्यापार, AI, स्वास्थ्य, ऊर्जा, स्थानीय करेंसी में कारोबार और ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।

.....

Next Post

भोपाल में प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास गंदगी का अंबार, यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के आसपास इन दिनों यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मेट्रो का काम चल रहा है, जिसके कारण रास्ते पहले से ही काफी प्रभावित हैं। इसी बीच स्टेशन के पास लगे बाजार और होटलों के […]

You May Like