भोपाल: राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के आसपास इन दिनों यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मेट्रो का काम चल रहा है, जिसके कारण रास्ते पहले से ही काफी प्रभावित हैं। इसी बीच स्टेशन के पास लगे बाजार और होटलों के आसपास जगह-जगह कचरा और गंदगी दिखाई दे रही है।
स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का कहना है कि बाजार में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। होटलों और दुकानों के आसपास कचरा पड़ा रहने से बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों को इसी रास्ते से होकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है।
वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास चल रहे निर्माण कार्य के कारण भी यात्रियों को परेशानी हो रही है। रास्ते संकरे हैं और कई जगह निर्माण सामग्री रखी हुई है।इसके अलावा नादरा बस स्टैंड की ओर भी बड़ी संख्या में बसों का आना-जाना रहता है। यात्रियों की भीड़ और अव्यवस्था के बीच साफ-सफाई का मुद्दा गंभीर नजर आता है।
अब सवाल यह है कि स्टेशन और बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई और यात्री सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार विभाग कब ध्यान देंगे? स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई और बेहतर व्यवस्था की मांग की है।
